रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षक टीईटी मुक्ति रैली निकालेंगे। रैली के बाद शिक्षक जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के सचिव और संचालक के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। शिक्षकों ने रैली को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने बताया कि टीईटी मुक्ति रैली के लिए प्रदेशभर के शिक्षकों ने तैयारी की है। संगठन के अनुसार बड़ी संख्या में शिक्षकों ने रैली में शामिल होने के लिए अवकाश लिया है। मोर्चा का दावा है कि शिक्षकों के सामूहिक अवकाश के कारण मंगलवार को प्रदेश के हजारों स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि शिक्षक अपनी सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दे को लेकर स्वयं आगे आ रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों के हित में जब तक ठोस फैसला नहीं होता, तब तक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन जारी रखेगा।

मोर्चा ने भर्ती और पदोन्नति नियमों में टीईटी की बाध्यता को लेकर भी सवाल उठाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में किसी भी प्रकार से टीईटी की बाध्यता नहीं है। इसी आधार पर संगठन शिक्षकों को सेवा सुरक्षा और उनके अधिकार दिलाने के लिए तर्क एवं तथ्यों के साथ सरकार के समक्ष अपना पक्ष रख रहा है।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का कहना है कि टीईटी मुक्ति रैली के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों की मांग पहुंचाई जाएगी और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर सेवा सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर निर्णय लेने की मांग की जाएगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version