आज जशपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह जी एवं जिला युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व एवं संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की कार्यप्रगति, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं के साथ-साथ स्वर्ण समाज के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। विशेष रूप से नारी शक्ति के सशक्तिकरण तथा युवा वर्ग की शिक्षा, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
जशपुर की पूरी टीम द्वारा समाजहित एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जिस ऊर्जा, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य किया जा रहा है, वह निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
मैं जशपुर जिला टीम के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ तथा विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में प्रदेश स्तर से हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्रदान किया जाएगा।
आइए, हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत करें, समाज को संगठित करें और नारी शक्ति एवं युवा शक्ति को साथ लेकर स्वर्ण समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें।

