स्कुल शिक्षा विभाग के 126 शिक्षकों का स्थानांतरण देखे लिस्ट

दुर्ग। शिक्षक साझा मंच की दो सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मंगलवार को दुर्ग-भिलाई जिला प्रशासन की ओर से मंच के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए बुलाया गया। बैठक में एडीएम साहब एवं पुलिस कमिश्नर के अलावा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ने शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों से आंदोलन और मांगों को लेकर चर्चा की।

सिर्फ हाजिरी लगाने वाले टीचरों पर होगी सख्त कार्रवाई, स्कूलों में औचक निरीक्षण , छात्राओं को सेल्फ डिफेंस में कराते ट्रेनिंग, स्कूलों में शुरू होंगी स्मार्ट क्लासेस , स्कूलों में यूट्यूबरों पर बैन, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक के दौरान एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अगले दिन शिक्षक साझा मंच का डेलिगेशन शत-प्रतिशत शिक्षा मंत्री से कराया जाएगा और आप उनसे मिलकर अपनी सारी बात रखे।

प्याज ₹60 पार, चीनी-दाल और तेल भी महंगे: थाली पर चौतरफा महंगाई की मार, बिगड़ा आम आदमी का मासिक बजट

इसी क्रम में शिक्षा मंत्री के पीए अंकित चौहान द्वारा शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों को विधिवत फोन कर 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इसे आंदोलन के बीच सरकार के साथ संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।शिक्षक साझा मंच के तरफ से मनीष मिश्रा, देवेंद्र हरमुख, कौशल अवस्थी, मोहम्मद यासीर इरफ़ान, अशोक धुर्वे, गिरीश साहू, कृष्णा वर्मा शामिल रहे।

विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार: बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

शिक्षक साझा मंच ने स्पष्ट किया है कि जब तक कल की बैठक में दोनों सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ठोस निर्णय सामने नहीं आता, तब तक 27 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारियां अनवरत जारी रहेंगी।

‘लइका चिन्हारी’ App से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान: घर-घर सर्वे करने वालों को मिलेगा ₹500 तक का इंसेंटिव

मंच ने प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि वे दोगुने जोश और एकजुटता के साथ 27 अगस्त के आंदोलन में शामिल हों। मंच का कहना है कि बातचीत का स्वागत है, लेकिन मांगों के समाधान के लिए ठोस निर्णय आवश्यक है।

  1. 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल: लगातार 4 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

शिक्षक साझा मंच ने कहा—बैठक अपनी जगह, आंदोलन की तैयारी अपनी जगह; मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version