रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज, 25 अगस्त को शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित यह बैठक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी।
बैठक में समस्त संभागीय संयुक्त संचालक (JD), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला क्रीड़ा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी भी अधिकारी के स्थान पर उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा के प्रमुख एजेंडे बैठक में राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से समीक्षा की जाएगी: शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता, पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों की प्रगति, स्मार्ट क्लासरूम और आईसीटी (ICT) लैब की स्थिति।कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, सीएम हेल्पलाइन में लंबित जनशिकायतों के निराकरण और न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति।विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का क्रियान्वयन, विशेष आवश्यकता वाले (CWSN) विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं तथा यू-डाइस (U-DISE) डेटा का अद्यतनीकरण।



