सराईपाली।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को माँ रूद्रेश्वरी की पावन धरा सराईपाली स्थित स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल कटंगपाली में महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट एवं समस्त सनातन समाज के संयुक्त तत्वाधान में पाँच दिवसीय संगीतमय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस आयोजन के दौरान अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के सान्निध्य में 50 से अधिक परिवारों के कुल 104 व्यक्तियों की विधिवत सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण श्रद्धा और परंपरागत संस्कारों के साथ सम्पन्न इस आयोजन में पैर पखारने की परंपरा का भी पालन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के कारण पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।

इस पावन अवसर पर कथा वाचिका विदुषी अंजली आर्या हरियाणा से पधारीं। यज्ञ के ब्रह्मा डॉ कमल नारायण आर्य रहे। कार्यक्रम में श्री रविन्द्रदास महाराज आचार्य राकेश आर्य श्री कपिल शास्त्री श्री ठाकुर राम श्री चतुर्भुज आर्य श्री ऋषि राज श्री मदन अग्रवाल श्रीमती अंजू गावेल श्री रिंकू पाण्डेय श्रीमती एम लक्ष्मी श्री नंदलाल यादव सहित अनेक संत महात्मा संन्यासी आचार्य विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि जनजातीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि धर्मांतरण के कारण देश की जनसांख्यिकी में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि देश से बड़ा कुछ नहीं होता और देश का सुरक्षित रहना सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिताजी स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्र निर्माण के घर वापसी अभियान को जीवन पर्यंत आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सनातन संस्कृति परंपराओं और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी एकजुट होकर आगे आएं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसने सामाजिक समरसता सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रहित की भावना को भी सुदृढ़ किया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version