रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने विभागीय पदोन्नति का आदेश जारी करते हुए 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर पदोन्नत किया है। शासन द्वारा 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत इन सभी अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 में पदोन्नति दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना (पोस्टिंग) के संबंध में पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी: 26 जिलों में होगी नियुक्ति
पदोन्नत हुए 18 अधिकारियों की सूची
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना |
| 1 | राममूर्ति बघेल | काष्ठागार अधिकारी, कांकेर, काष्ठागार वनमंडल कांकेर |
| 2 | मृत्युंजय शर्मा | परिक्षेत्र अधिकारी, कोरबा (सा.), वनमंडल कोरबा |
| 3 | जागेश्वर गंधर्व | काष्ठागार अधिकारी, नारायणपुर (काष्ठागार), वनमंडल नारायणपुर |
| 4 | राकेश कुमार रावत | विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, बलरामपुर, वनमंडल बलरामपुर |
| 5 | कुंवर बहादुर सिंह | काष्ठागार अधिकारी, जनकपुर (काष्ठागार), वनमंडल मनेन्द्रगढ़ |
| 6 | अभिषेक कुमार दुबे | परिक्षेत्र अधिकारी, केन्दई (सा.), वनमंडल कटघोरा |
| 7 | देव सिंह ठाकुर | परिक्षेत्र अधिकारी, रतनपुर (सा.), वनमंडल बिलासपुर |
| 8 | निखिल सक्सेना | परिक्षेत्र अधिकारी, बलरामपुर (सा.), वनमंडल बलरामपुर |
| 9 | पुष्पेश चंद्र गोस्वामी | परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर बोरतलाव (सा.), वनमंडल राजनांदगांव |
| 10 | प्रतीक वर्मा | परिक्षेत्र अधिकारी, कोण्डागांव (सा.), वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव |
| 11 | मनीष सिंह | परिक्षेत्र अधिकारी, पसान (सा.), वनमंडल कटघोरा |
| 12 | अनुराग वर्मा | परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण बोरतलाव (सा.), वनमंडल राजनांदगांव |
| 13 | ज्योति गुप्ता | काष्ठागार अधिकारी, उर्दना, वनमंडल रायगढ़ |
| 14 | तीर्थराज साहू | परिक्षेत्र अधिकारी, एस.एफ.आर.टी., व.प्र.सू.प्रौ., रायपुर |
| 15 | किशोर कुमार साहू | भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा, वनमंडल कवर्धा |
| 16 | धीरेन्द्र साहू | वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिरगुड़ी, परिक्षेत्र (उत्पादन), वनमंडल धमतरी |
| 17 | सौरभ रजक | परिक्षेत्र अधिकारी, करपावण्ड (सा.), वनमंडल बस्तर |
| 18 | माधुरी सिंह | परिक्षेत्र अधिकारी, बेमेतरा (सा.), वनमंडल दुर्ग |
जल्द तय होंगी नई जिम्मेदारियां
प्रमोशन के बाद अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। वर्तमान में ये अधिकारी जिस प्रभार या सर्किल में कार्यरत हैं, वे वहीं पदोन्नति का कार्यभार ग्रहण करेंगे और विभाग द्वारा जल्द ही इनकी नई पोस्टिंग का आदेश जारी कर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।



