मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वनवासियों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वनांचलों में कँटीले रास्तों और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए उन्हें फिर से जूते और चप्पल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
UIDAI की बड़ी उपलब्धि: 5 महीने में 1 करोड़ स्कूली बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट पूरा
संग्राहकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता के मानक बोरा मूल्य में वृद्धि करने की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह कदम ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में उठाया गया है, ताकि वनोपज पर निर्भर परिवारों की आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
इस योजना के माध्यम से सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की सुविधाओं को पहुँचाना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि चरण पादुका योजना के दोबारा शुरू होने और आर्थिक सहायता में वृद्धि से सुदूर वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।


