छत्तीसगढ़ में नए श्रम कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है तथा राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज की किश्त के साथ योजना के अंतर्गत अब तक कुल 29 किश्तों में 18,805.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान महिलाओं ने उन्हें स्वयं बताया है कि इस राशि से उन्होंने छोटे व्यवसाय, सिलाई-कढ़ाई और स्वरोजगार अपनाकर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं तक लाभ सुनिश्चित करने और विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Petrol Price: क्या अब ₹10-₹15 तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल? कच्चे तेल को लेकर आई बड़ी खबर

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू है जिसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है ताकि वे परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम जैसी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। लाभार्थी महिलाएं अपने भुगतान की स्थिति जांचने के लिए महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जा सकती हैं। वेबसाइट के होम पेज पर स्थित आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करके लाभार्थी नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करते ही उनके आवेदन और भुगतान की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

क्रिकेट लवर्स को बड़ा झटका; रायपुर समेत 3 बड़े क्रिकेट स्टेडियम्स पर NGT का अंतरिम बैन, बिना स्पेशल परमिशन के अब नहीं होगा कोई मैच

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version