नवा रायपुर।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के शिक्षकों के लिए ‘राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2026’ की घोषणा कर दी है। जो शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है।


आवेदन की तारीख: 13 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक।ऑनलाइन आवेदन के लिए https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward पोर्टल पर जाएं। आवेदन के लिए अपने cgschool.in वाले यूजर आईडी और पासवर्ड का ही उपयोग करें।

कौन कर सकता है आवेदन:

1. केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं।
2. कम से कम 15 साल का पढ़ाने का अनुभव होना जरूरी है।
3. शिक्षक की उम्र 31 दिसंबर 2025 तक 45 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
4. 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर होने वाले शिक्षक इसके लिए पात्र नहीं हैं।
5. कॉलेज, डाइट (DIET) या एससीईआरटी (SCERT) में कार्यरत शिक्षक इसमें आवेदन न करें।

जरूरी निर्देश:
* आवेदन के साथ एक शपथ पत्र देना होगा कि शिक्षक के ऊपर कोई विभागीय जांच या कानूनी मामला नहीं चल रहा है।
* चयन के बाद पुरस्कार लेने के लिए अपनी लिखित सहमति देना भी जरूरी है।
अधिक जानकारी के लिए आप विभागीय वेबसाइट पर जाकर निर्देश देख सकते हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version