अम्बिकापुर

राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सरगुजा जिले में आवेदन पत्र जमा करने के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। NMMS परीक्षा 12 दिसंबर  को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पेपर-1 सुबह 10:00 बजे से 11ः30 बजे तक तथा पेपर-2 दोपहर 01ः00 बजे से 2ः30 बजे तक आयोजित होगा।
परीक्षा में राज्य के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 7वीं की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यार्थी के माता-पिता अथवा पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र जमा करने के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत केंद्र क्रमांक 7501 शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, केंद्र क्रमांक 7502 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली,  केंद्र क्रमांक 7503 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, केंद्र क्रमांक 7504 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा, केंद्र क्रमांक 7505 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर, केंद्र क्रमांक 7506 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, केंद्र क्रमांक 7507 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया है।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज माता- पिता का आय प्रमाणपत्र,कक्षा 7वीं उत्तीर्ण  अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र जमा करना होगा।

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आवेदन जमा करने कहा गया है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version