कांकेर

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी 20263 वोट से आगे, सीएम बोले- जनता का सरकार पर विश्वास कायम

भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर आज फैसला होने वाला है। कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर लगभग कब्जा कर चुकी है। 17वें राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी 20263 वोटों से आगे चल रहीं है। अब दो राउंड की गिनती और बाकी है। वहीं भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने सातवें राउंड में पिछड़ने के बाद एक बार फिर बढ़त बना ली है। सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

रायपुर में होगा भारत और न्यूजीलैंड मुकाबला, छत्तीसगढ़ को पहली बार मैच की मेजबानी

नतीजे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कार्यकर्ता जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, जनता ने एक बार फिर सरकार पर विश्वास जताया है। मनोज मंडावी ने जो क्षेत्र में काम किए हैं, जनता ने उस पर प्यार दिया।

मतगणना राउंड सावित्री मंडावी (कांग्रेस) ब्रह्मानंद नेताम (भाजपा) अकबर राम कोर्राम (सर्व आदिवासी समाज समर्थित)
पहला 3397 1490 1196
दूसरा 2415 1488 2143
तीसरा 3780 1381 1657
चौथा 3732 1325 1635
पांचवां 2809 1433 2522
छठवां 3617 2703 464
सातवां 3306 2027 3032
आठवां 3604 2377 1331
नौवां 1554 3554 1247
10वां 3627 2119 1423
11वां 4031 3590 677
12वां 3164 2578 1559
13वां 3837 2084 841
14वां 4150 3420 810
15वां 3384 4012 646
16वां 3982 3486 684
17वां 3824 2225 288
कुल वोट 60255 39992 22155
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि वह लोगों के बीच जाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करें। साथ ही साथ वह अपने पति के अधूरे कामों और सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि वह भूपेश बघेल सरकार के हाथ में है, लेकिन यहां के लोगों की बात वह उनके सामने जरूर रखेंगी।
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा मतगणना स्थल पीजी कालेज में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अनुमति प्राप्त कर्मचारी, एजेंट व अन्य व्यक्ति को ही मतगणना स्थल तक प्रवेश दिया जाएगा। बाहर से पेन, मोबाईल, केलकुलेटर तक ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया है।

चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में

प्रत्याशी पार्टी
ब्रह्मानंद नेताम भाजपा
सावित्री मंडावी कांग्रेस
के.घनश्याम जुरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
शिवलाल पूडो अंबेडकराइट पार्टी
हीरा नेताम राष्ट्रीय जन संघ
अकबर राम कोराम सर्व आदिवासी समाज
दिनेश कल्लो निर्दलीय

आज तक कोई नहीं लगा सका हैट्रिक
दरअसल, साल 1962 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट वजूद में आई थी। इसके बाद से 13 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज की है। हालांकि 1985 से कांग्रेस के साथ भाजपा भी मैदान में हैं। दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने लगातार दो बार तो जीत दर्ज की है, लेकिन हैट्रिक कोई नहीं लगा सका है। कांग्रेस इस रिकार्ड को तोड़ने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा इसे पहले से ही जीती हुई सीट बता चुकी है।
विज्ञापन

इस बार मुकाबला विधायक की पत्नी और पूर्व विधायक में
साल 1980 व 1985 में लगतार दो बार कांग्रेस की गंगा पोटाई और 2003 व 2008 में भाजपा के देवलाल दुग्गा व ब्रम्हानंद नेताम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस 2013 और 2018 में लगातार जीती। दोनों बार कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मंडावी ने भाजपा उम्मीदवार को शिकस्त दी। मनोज मंडावी की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री मंडावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर फिर दांव लगाया है।

विधान सभा भानुप्रतापपुर के अबतक के विधायक
साल प्रत्याशी पार्टी
1962 राम प्रसाद निर्दलीय
1967 जे हथोई पीएसपी
1972 सत्यनारायण सिंह कांग्रेस
1979 प्यारेलाल सुखलाल सिंह जनता पार्टी
1980 गंगा पोटाई कांग्रेस
1985 गंगा पोटाई कांग्रेस
1990 झाड़ूराम रावटे निर्दलीय
1993 देवलाल दुज्गा भाजपा
1998 मनोज मंडावी कांग्रेस
2003 देवलाल दुज्गा भाजपा
2008 ब्रम्हानंद नेताम भाजपा
2013 मनाेज मंडावी कांग्रेस
2018 मनेाज मंडावी कांग्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button