देश

कांग्रेस शासित प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा, गहलोत-पायलट हाथ पकड़कर नाचे, क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3570 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। राजस्थान की सीमा के प्रवेश करने तक राहुल गांधी 2200 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। यात्रा अब तक मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों से होकर राजस्थान पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस शासित प्रदेश में यह पहली एंट्री है। ऐसे में प्रदेश में इस यात्रा के ऐतिहासिक होने का दावा किया जा रहा है। राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेता शाम को ही मध्य प्रदेश की सीमा पर पहुंच गए थे। राहुल गांधी के राजस्थान सीमा में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर राहुल गांधी की अगवानी की। सभा में सहरिया नृत्य के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इसे दौरान मंच पर राहुल गांधी ने अशोक गहलोत, कमल नाथ और सचिन पायलट के साथ डांस भी किया। इस बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर राज्य, शहर और गांव ने यात्रा की खूब मदद की है। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दे रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और और आरएसएस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों के दिल से डर निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं, लेकिन उन्हें देश में नफरत और डर नहीं फैलाने दूंगा। भारत जोड़ो यात्रा के तय रूट के अनुसार कोटा बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी। राजस्थान में यात्रा 18 दिन रहेगी और 520 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हालांकि, 18 दिन में राहुल गांधी 15 दिन ही चलेंगे। पहले दिन आज रविवार को चंवली में यात्रा का रात्रि विश्रााम होगा और दो दिन यात्रा को विराम दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button