रायपुर, 9 जून 2025
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में “संकल्प से सिद्धि” अभियान की शुरुआत कर रही है। इस अभियान के तहत आज दो बड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के आईआईएम नवा रायपुर में सुबह 11 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे रायपुर से राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के लिए रवाना होंगे। वहाँ वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गेंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

इसके बाद वे अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के 85वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री वहाँ शासकीय कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद उनका शाम 4.30 बजे राजधानी लौटने का कार्यक्रम है।1

1-12 जून को जिले स्तर पर होंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

“संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत 11 और 12 जून को प्रदेशभर में भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं और 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

 


 

Share.
Leave A Reply

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version