जशपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहे संकल्प शिक्षण संस्थान ने पिछले आठ वर्षों में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। साल 2016-17 से लेकर 2023-24 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट होता है कि संस्थान ने न केवल शत-प्रतिशत परिणाम देने की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि हर साल मेरिट लिस्ट में अपना स्थान पक्का कर इसे ‘टॉपर की फैक्ट्री’ के रूप में पहचान दिलाई है।

संस्थान की यात्रा शैक्षणिक सत्र 2016-17 में 30 छात्रों के साथ शुरू हुई थी, जिसमें 28 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और 4+ छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची (CG Topper) में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। इसके बाद सफलता का यह कारवां निरंतर बढ़ता गया। साल 2017-18 में सभी 30 छात्र प्रथम श्रेणी में आए और 4+  छात्र टॉपर बने, जबकि 2019-20 में भी 4+  छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह सुनिश्चित की। साल 2022-23 संस्थान के लिए स्वर्णिम रहा, जब एक साथ 7+ छात्रों ने छत्तीसगढ़ की टॉपर सूची में स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया। पिछले सत्र 2023-24 में छात्रों की संख्या बढ़कर 61 हो गई, जिसमें से 60 छात्र प्रथम श्रेणी में रहे और 3+  छात्र राज्य के टॉपर्स में शामिल हुए। विशेष बात यह है कि इन वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है।जबकि पिछले साल टॉपर्स का आंकड़ा 5+ था.

अब सबकी नजरें वर्तमान सत्र 2025-26 पर टिकी हैं। संस्थान में छात्रों की बढ़ती संख्या और शिक्षकों के कड़े परिश्रम को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि इस बार टॉपर्स की संख्या दहाई के आंकड़े को छू सकती है। जिस तरह से पिछले वर्षों में संकल्प ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़े हैं, उससे यह विश्वास और भी गहरा हो गया है कि जशपुर का नाम एक बार फिर प्रदेश के शिक्षा मानचित्र पर सबसे ऊपर चमकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार संस्थान से रिकॉर्ड तोड़ टॉपर्स निकल सकते हैं, जो न केवल जशपुर के गौरव को बढ़ाएंगे बल्कि सफलता के नए कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे।

**कक्षा 10वीं: एक नजर में सफलता का सफर**

आंकड़ा
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version