पत्थलगांव म्हारी दुर्गा समिति द्वारा लगाया गया छप्पन भोग का प्रसाद
पत्थलगांव
पत्थलगांव के अम्बिकापुर रोड़ बर्फ फैक्ट्री गली स्थित म्हारी दुर्गा समिति द्वारा नवरात्र के अष्टमी को जगत जननी मां दुर्गा के आठवें स्वरुप महागौरी की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। यहा नवरात्र में माता के पूजन में आशीष अग्रवाल टिन्नी पत्नी समेत पूजन में उपस्थित होकर देवी दुर्गा के नौ रूपों की विशेष आराधना में जुटे है। वही म्हारी दुर्गा समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल,एव दीपक अग्रवाल ,बंटी ,निक्कू अग्रवाल,राबिन कोल्ड स्टोर,अमर महतो एव अन्य सदस्यों ने बताया की समिति द्वारा वर्षो से माता का पंडाल सजाया जाता है, एव समाज व देश की खुशहाली की कामना की जाती है।
i
आज अष्टमी के दिन लगाए जाने वाले छप्पन भोग में फल, मेवा, मिठाई, नमकीन-बिस्किट, सहित अन्य सभी प्रकार के व्यंजनों को लगाया गया। यह छप्पन प्रकार की चीजें प्रसाद में लगाने के लिए समिति एव नगर के लोगों का सहयोग मिला । रात को प्रसाद वितरण के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति के सदस्यों ने पूरे समय व्यवस्था बनाए रखे। मां दुर्गा के भक्त म्हारी दुर्गा समिति द्वारा इन नौ दिनों तक मां को उनका प्रिय भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त कर रहे हैं।
विदित हो की नवरात्रि में महाष्टमी व्रत या दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। जो लोग नवरात्र के प्रारंभ वाले दिन व्रत रखते हैं, वे दुर्गा अष्टमी का भी व्रत रखते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना की जाती है। इस दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था, जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था। जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने उनको गौर वर्ण का वरदान भी दिया। इससे मां पार्वती महागौरी भी कहलाईं। दुर्गा अष्टमी को व्रत करने और मां महागौरी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि भी मिलती है। सब पाप भी नष्ट हो जाते हैं।