रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा को नया नेतृत्व मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे।
विकासशील एशियाई विकास बैंक (ADB) मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया और अब उन्हें प्रदेश की प्रशासनिक बागडोर सौंपी गई है।
लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी
- विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी।
- वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं।
- राज्य शासन में उन्होंने उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया।
- केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।
- जल जीवन मिशन में बतौर मिशन डायरेक्टर उनकी भूमिका बेहद उल्लेखनीय रही।
मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड में एंपैनल किया था। इसे छत्तीसगढ़ कैडर में उनकी सीनियरिटी और अनुभव के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना गया।
विकासशील की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

