छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र होने पर 1950 के दस्तावेजों की बाध्यता खत्म

रायपुर | विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़ अपनी पहली ‘राजकीय तितली’ का चयन करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के माध्यम से राय मांगी है। नागरिक अपनी पसंदीदा तितली का चयन करने के लिए Google Form के जरिए 31 अगस्त 2026 तक अपना वोट दर्ज करा सकते हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की समृद्ध जैव विविधता और तितलियों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। वन मंत्री ने प्रदेशवासियों, विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों से इस ऑनलाइन अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

 NEET-UG Protest: अभिनेता सलमान खान का बड़ा बयान, जानिए छात्रों के समर्थन में क्या कहा

रेस में शामिल हैं ये 3 तितली प्रजातियां

विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक, पारिस्थितिक मानकों और सौंदर्य के आधार पर तीन प्रमुख तितली प्रजातियों को शॉर्टलिस्ट किया है:

  1. कॉमन बैंडेड पीकॉक (Common Banded Peacock)

  2. ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf)

  3. स्पॉट स्वोर्डटेल (Spot Swordtail)

इन प्रजातियों का चयन छत्तीसगढ़ में उनकी उपलब्धता, विशिष्टता, पहचान की सुलभता, पारिस्थितिक महत्व और आम जनता के बीच आकर्षण को ध्यान में रखकर किया गया है।

 27 जुलाई तक काम पर नहीं लौटे तो हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त

जनमत और विशेषज्ञों की राय से होगा अंतिम फैसला

ऑनलाइन वोटिंग के जरिए नागरिकों की राय ली जा रही है। प्राप्त कुल मतों और विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार को अंतिम प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसके बाद छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

 “जैव विविधता और वन्यजीवों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जनभागीदारी से राजकीय तितली का चयन होने से लोगों में प्रकृति के प्रति लगाव और संरक्षण की भावना मजबूत होगी।”

केदार कश्यप, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री

25 जुलाई से शुरू हो रहा है चतुर्मास: 21 नवंबर तक मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version