छत्तीसगढ़: अब कॉलेज-यूनिवर्सिटी में आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर, उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी

रायपुर 15 दिसम्बर 2025
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था लोक श्रृंगार भारती के गेड़ी लोक नृत्य दल ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में यूनेस्को और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के आमंत्रण पर भव्य प्रस्तुति दी

7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही इस दौरान छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य दल ने अपनी ऊर्जावान और साहसिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की जमकर सराहना हुई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गेड़ी नर्तक दल को बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया

हाई वोल्टेज ड्रामा पत्नी से विवाद के बाद 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित

समारोह का सबसे ऐतिहासिक क्षण तब आया जब भारत के महापर्व दीपावली को यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी गई इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गेड़ी लोक नृत्य दल की प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा गया गेड़ी नृत्य की भावपूर्ण और रोमांचक प्रस्तुति से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा दिया

मुख्य गायक एवं नृत्य निर्देशक अनिल गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में गेड़ी नृत्य दल ने अपने सशक्त और ऊर्जावान प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को रोमांचित कर दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के कलाकार और 180 देशों के डेलिगेट्स उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र दूसरा दिन सदन में सैनेटरी मशीन, बेरोजगारी भत्ता और धान खरीदी पर तीखा टकराव

मुख्य गायक अनिल गढ़ेवाल द्वारा प्रस्तुत गीत काट ले हरियर बांसे ने विदेशी प्रतिनिधियों के मन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गहरी जिज्ञासा उत्पन्न की वहीं मुख्य मांदल वादक मोहन डोंगरे ने एक ही स्थान पर घूमते हुए मांदल वादन कर सभी को चकित कर दिया हारमोनियम वादक सौखी लाल कोसले और बांसुरी वादक महेश नवरंग की स्वर लहरियों पर विदेशी मेहमान झूम उठे

गेड़ी नर्तकों प्रभात बंजारे सूरज खांडे शुभम भार्गव लक्ष्मी नारायण माण्डले फूलचंद ओगरे और मनोज माण्डले ने साहसिक करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया विशेष रूप से जब एक ही गेड़ी पर संतुलन बनाकर मानवीय संरचनाएं बनाई गईं तो पूरा लाल किला प्रांगण तालियों से गूंज उठा

जशपुर चैंपियनशिप में बैडमिंटन प्रतिभाओं का संगम खेल उपलब्धियों के दम पर सरकारी सेवा में चयनित 11 खिलाड़ी भी पहुंचे जशपुर

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा कौड़ियों और चीनी मिट्टी की मालाएं पटसन वस्त्र सिकबंध और मयूर पंख से सजी प्रस्तुति ने गेड़ी नृत्य को और भी आकर्षक बना दिया यूनेस्को के महानिदेशक डॉ खालिद एन एनानी सहित 180 देशों के प्रतिनिधियों ने गेड़ी नृत्य दल के साथ स्मृति चित्र लिया और छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान दिलाने के लिए कलाकारों को शुभकामनाएं दी

यह प्रस्तुति न केवल छत्तीसगढ़ की लोक कला की जीवंतता को दर्शाती है बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है

छत्तीसगढ़ ने दो सालों में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए 30+ पुरस्कार, रचा इतिहास

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version