सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: PC-PNDT एक्ट के तहत पुलिस नहीं कर सकेगी जांच, नामित अधिकारियों को ही होगा अधिकार

*कुनकुरी:-*

कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत धुमाडांड में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली आज बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और आधुनिक नवाचारों के बल पर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत बन चुका है। इसी कड़ी में, विद्यालय ग्राम के शिक्षक देव प्रकाश तिर्की जो कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में पदस्थ हैं उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक और अनुशासित बने रहने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को टाई एवं बेल्ट प्रदान किया। नया टाई-बेल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें एक नया उत्साह देखने को मिला। प्रधान पाठक के प्रयास से आए दिन समुदाय एवं समाजसेवियों के द्वारा बच्चों की आवश्यकता अनुरूप छतरी, टाई-बेल्ट, योग ड्रेस एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाता रहा है।

छत्तीसगढ़ PWD में लागू होगी ‘वमिस’ ऑनलाइन प्रणाली: ₹12,666 करोड़ के 1572 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, रायपुर को मिलेंगे नए बायपास और फ्लाईओवर

*प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता की दूरदर्शिता से बदला परिदृश्य*

विद्यालय के इस अभूतपूर्व बदलाव में प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता की पदस्थापना एक मील का पत्थर साबित हुई है। उनकी दूरदर्शिता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यालय एवं बच्चों के विकास में समुदाय का सहयोग प्राप्त हो रहा है, इनके सकारात्मक ऊर्जा एवं कार्ययोजना का परिणाम है कि बच्चों की दर्ज संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, विद्यालय का पूरी तरह कायाकल्प हो चुका है। उनके कुशल नेतृत्व में न केवल विद्यालय का भौतिक ढाँचा सुधरा है, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता में भी अप्रत्याशित सुधार आया है। वहीं, सहायक शिक्षक महेश तिर्की द्वारा बच्चों को नियमित रूप से खेलकूद एवं योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

SBI का करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान: 1 अक्टूबर 2026 से बदलेंगे कैश निकालने के नियम, 4 फ्री लिमिट के बाद लगेगा चार्ज

*पोषण व पुष्प वाटिका: ‘करके सीखने’ का व्यावहारिक मंच*

विद्यालय परिसर में विकसित पोषण वाटिका और पुष्प वाटिका बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान का प्रमुख साधन बन गई हैं। पोषण वाटिका से बच्चों को मध्याह्न भोजन में हरी सब्जियां मिल रही है और साथ ही विभिन्न जीवन कौशलों को सीखने के साथ-साथ अपनी पाठ्यपुस्तकों की विषयगत विषय-वस्तु को प्रत्यक्ष रूप से ‘करके सीखते हैं’ । पेड़-पौधों की देखरेख से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और व्यावहारिक विज्ञान की समझ विकसित हो रही है।

शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य पर रोक, मंडल संयोजक पद से हटाए जाएंगे शिक्षक

*इको क्लब की सक्रियता: प्लास्टिक मुक्त और अनुशासित इको-फ्रेंडली परिसर*

विद्यालय में गठित इको क्लब द्वारा परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और अनुशासित बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। इको क्लब का मुख्य फोकस विद्यालय के अनुशासन और सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों पर है। विद्यालय परिसर को पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है, जहाँ बच्चे स्वयं स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभाते हैं।

7,050mAh की जंबो बैटरी और तगड़े प्रोसेसर के साथ iQOO Z11 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत और सारे फीचर्स

*’संपर्क स्मार्ट क्लास’ और डिजिटल उपकरणों से शैक्षणिक गुणवत्ता में उछाल*

आधुनिक तकनीक से तालमेल बिठाते हुए विद्यालय में ‘संपर्क स्मार्ट क्लास’ का सफल संचालन किया जा रहा है। टीवी, ऑडियो-विजुअल एड्स और विभिन्न डिजिटल उपकरणों के उपयोग से कठिन से कठिन विषयों को भी रोचक और सरल बनाकर पढ़ाया जा रहा है। डिजिटल तकनीक के इस समावेश से बच्चों के सीखने के स्तर और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, जारी हुई सूची

*सामुदायिक सहभागिता की अपील*
कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक ने गांव के अभिभावकों और नागरिकों से सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में ग्रामीणों का जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है।

गोविंदा की 2 बार होगी शादी? जानिए कुंडली वाले पुराने बयान का क्या है सच

ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति , प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता, सहायक शिक्षक महेश तिर्की ने शिक्षक देव प्रकाश तिर्की के सहयोग एवं जुड़ाव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version