आज दिनांक 28/07/2026 विद्यालय में *जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर महोदय श्री मणिराम यादव जी* को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य तथा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के उपरांत डीईओ महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन के संघर्षों एवं सफलता की प्रेरणादायक यात्रा साझा की। *कक्षा 11 वीं एवं 12वी * में उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समय का सही सदुपयोग तथा निरंतर सीखने की इच्छा से उनके स्वयं के बच्चों ने कैसे अपने जीवन में NEET, JEE की परीक्षा क्लियर कर सफल *डॉक्टर एवं इंजिनियर* बन अपने सफलता की कहानी लिखी तथा घर परिवार का नाम रोशन किया । उसी तरह विद्यार्थियों को अपनी सफलता की कुंजी लिखने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा ईमानदारी एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में अपार प्रतिभा होती है। यदि वह नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े, तो जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। विद्यार्थियों ने उनके प्रेरक विचारों को उत्साहपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने डीईओ महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version