जशपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल लाइन परियोजना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परियोजना के साकार होने से जशपुर क्षेत्र पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ सकेगा।
नई रेल लाइन से वनांचल क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा। साथ ही लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना जशपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

