सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर प्रशिक्षण; इंस्पायर अवॉर्ड, विज्ञान मंथन और माई भारत पंजीयन के दिए निर्देश

बलरामपुर (10 अगस्त 2026): स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में आज जिले के हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों के लिए “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य आदरणीय अगस्टिन कुजूर एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन. के. सिंह की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

छात्रों के भविष्य और पंजीयन पर जोर

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में उपसंचालक (पंचायत) व नोडल माई भारत आदरणीय गौरव साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का आगमन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित विज्ञान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विद्यालयों में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखी गई बातों का विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘माई भारत’, ‘विज्ञान मंथन’, ‘इंस्पायर अवॉर्ड’ और ‘बाल विज्ञान कांग्रेस’ में विद्यार्थियों का पंजीयन अविलंब पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।

प्रोजेक्ट निर्माण की मिली तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर्स (स्रोत शिक्षकों) की टीम—श्रीमती देवकिरण कुजूर (व्याख्याता), श्री सुवीर रवि, श्री अभिषेक प्रजापति, श्री रविशंकर श्रीवास, श्रीमती राजदीप साहू एवं डॉ. भरत प्रसाद गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रोजेक्ट निर्माण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

सफल संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का मंच संचालन सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय चांदो की व्याख्याता श्रीमती आईलीन बेक द्वारा किया गया। अंत में संस्था के प्राचार्य श्री चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों, स्रोत विद्वानों एवं विज्ञान शिक्षकों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version