ED raid  in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है. रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर समेत 18 ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है. ED ने एग्रीकल्चर से रिलेटेड कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट फंड में गड़बड़ी का आरोप है. आरोप है कि भारी रकम बीज निगम के जरिए हेरफेर कर ठेकेदारों और बिचौलियों तक पहुंचाई गई थी.

SBI PO Main Exam 2025 की तारीख घोषित, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी; पढ़ें डिटेल्स

रायपुर में विनय गर्ग के ठिकानों पर ED का छापा

रायपुर में शंकर नगर स्थित विनय गर्ग नामक कारोबारी के घर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है. सूत्रों की माने तो बुधवार की सुबह 8 से 10 की संख्या में ईडी के अधिकारी विनय गर्ग के ठिकानों पर दबिश दी. इस दौरान सशस्त्र बल भी मौजूद है. फिलहाल रायपुर में 8 से 10 स्थानों पर ईडी की छापेमारी जारी है.

नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका

दुर्ग में शिवकुमार मोदी के घर ED की रेड

दुर्ग के भिलाई  में भी ईडी ने कार्रवाई की है. बुधवार की सुबह से ही Anna Bhumi Green Pvt Lmt के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के घर पर कार्रवाई की जा रही है. ईडी की टीम में 6 से अधिक अधिकारी शामिल हैं. इस कार्रवाई के दौरान CRPF की टीम भी मौके पर मौजूद है.

Anna Bhumi Green Private Limited संस्थान कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय अनियमितता को लेकर ईडी ने दबिश दी है.

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version