अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सोमवार रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को पीड़िता अपनी सहेली के साथ गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही थी। रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने रोका और जबरन जंगल की ओर ले गए, जहाँ उन्होंने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद लुंड्रा पुलिस तुरंत हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाते हुए आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

