जांजगीर-चांपा : जिले में शनिवार को हसदेव नदी में 5 दोस्त डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया। रविवार को एक युवक (अंकुर कुशवाहा) का शव घटना स्थल से 15 से 17 किलोमीटर दूर मिला है। 2 लोग स्वर्णरेखा और आशीष भोई अभी भी लापता है।
मधुमक्खियों के हमले में महिला और युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। नहाते समय सभी तेज बहाव में बह गए। शनिवार शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। रविवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंकुर कुशवाहा की लाश कुदरी बैराज से पहले मिली। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव का है।
ASP उमेश कश्यप ने बताया कि बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई है। ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वर्णरेखा, अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई, मोनिका सिन्हा ये चारों बिसलपुर में PSC की कोचिंग करते थे। वहीं जांजगीर-चांपा जिले का ग्राम अर्जुनी का लक्ष्मी शंकर रेस्टोरेंट चलाता है। शनिवार को स्वर्णरेखा की कार से सभी देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट हसदेव नदी के पास पहुंचे थे। पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि स्वर्णरेखा का शव सतीगुड़ी एनीकेट के पास देखा गया था। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण लाश आगे बह गई है। कुदारी बैराज के पास स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है।
छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने ली भयावह रूप, शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 5-6 बजे की है। बचाए गए लोगों में जांजगीर-चांपा जिले का युवक लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की रहने वाली मोनिका सिन्हा शामिल है। रविवार सुबह 6 बजे से जिला बल (DDRF) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। इसके बाद SDRF की टीम भी बुलाई गई। 2-3 दिनों से हो रही बारिश से हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कुदारी बैराज के भी 3 गेट खुले हुए हैं। नदी किनारे गांवों के सरपंचों को भी जानकारी दी गई है।

