सरगुज़ा

पति ने विवाद के बाद टांगी से काट दिया गला, जंगल के रास्ते हुआ फरार

शुक्रवार सुबह चरित्र शंका को लेकर विवाद के बाद पति ने टांगी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी और भाग निकला। दंपती की चार लड़कियां हैं, जिनमें से दो हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में एवं दो मिडिल स्कूल में पढ़ती हैं। आरोपी पति की तलाश में पुलिस ने पूरे दिन सेदम से लगे लोटा जंगल में खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।बतौली थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि सेदम निवासी प्रभु नारायण मझवार 38 वर्ष का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी प्यासो मझवार 35 वर्ष से विवाद हुआ। विवाद के बाद आक्रोशित प्रभु नारायण मझवार ने टांगी निकाल ली और पत्नी प्यासो मझवार के गले पर वार कर दिया। टांगी के हमले से प्यासो मझवार मौके पर गिर गई एवं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। हत्या के बाद आरोपी प्रभु नारायण मझवार भाग गया और सेदम से लगे लोटा जंगल में जाकर छिप गया। घटना की सूचना पर बतौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्यासो बाई के शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से लोटा जंगल में पतासाजी अभियान चलाया। शाम तक आरोपी का पता नहीं चल सका। लोटा जंगल घना एवं कई किलोमीटर तक फैला है, इस कारण आरोपी की खोजबीन पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में शनिवार को फिर से सर्च आपरेशन चलाएगी। परिजनों एवं पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रभु नारायण मझवार झगड़ालू किस्म का था। शराब पीकर वह आए दिन पत्नी से विवाद करता था। दंपती की चार लड़किया हैं, जिनमें से दो बांसाझाल आश्रम में रहकर 10 वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई कर रही हैं। दो अन्य लड़कियां सेदम माध्यमिक शाला में सातवीं एवं आठवीं की छात्राएं हैं। घर में दो लड़कियों के साथ दंपती रह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button