**अंबिकापुर, 22 जुलाई 2026:** राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (एसजीजीवी), सरगुजा द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों (UTD) एवं संघटक महाविद्यालयों में सतत आंतरिक मूल्यांकन (Continuous Internal Assessment – CIA) को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए समर्पित ‘CIA Portal’ लागू करने की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमलाल प्रधान ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत सतत आंतरिक मूल्यांकन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय—तीनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम तथा समयबद्ध हो जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने CIA Portal को विश्वविद्यालय की डिजिटल शैक्षणिक व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग के अधिकांश विद्यार्थी दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों से आते हैं, जहाँ भौगोलिक कठिनाइयों के कारण कई बार निर्धारित समय पर CIA परीक्षाओं में शामिल होना या समय पर अंक उपलब्ध कराना एक चुनौती होता है। ऐसे में यह पोर्टल विद्यार्थियों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को सरल और सुदृढ़ बनाएगा।
इस डिजिटल पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय और अंबिकापुर के के.आर. टेक्निकल कॉलेज के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) भी संपादित किया गया है। इस अवसर पर के.आर. टेक्निकल कॉलेज के डॉ. रितेश वर्मा ने पोर्टल की कार्यप्रणाली का लाइव प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए इसके संचालन, उपयोगिता और विभिन्न स्तरों पर मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी शिक्षण विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों से इस डिजिटल पहल को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्राचार्यों, अधिकारियों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से परीक्षा संचालन और अंकों का समय पर संप्रेषण बेहद आसान हो जाएगा, जिससे विशेष रूप से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अभूतपूर्व लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version