काम की ख़बर

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज: आइए जानते हैं कि साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा

आर्केस्ट्रा में डांसरों के साथ एएसआई ने वर्दी पहनकर लगाए ठुमके, एसपी ने किया सस्पेंड

Surya Grahan 2024: आज 2 अक्तूबर 2024 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। इस दिन पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि है, और अगले दिन शारदीय नवरात्रि का पहला दिन। ऐसे में सूर्य ग्रहण ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से महत्वपूर्ण है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण का प्रभाव आकाश से लेकर सभी जातक की राशि पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है।

सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के सभी स्थानों को फिर से साफ करें।
इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।
ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए। साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं

इन चीजों का दान
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। आप गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page