बीजापुर

बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली : 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

महिलाओं के लिए मोदी सरकार लाई धांसू स्कीम, अब हर महीने बैंक खाते में आएंगे 7000 रुपए

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में छिपकली वाला खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। रात में खाने के दौरान बच्चों को छिपकली वाला भोजन परोसा गया था। जिसको खाने से आश्रम के 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। वहीं आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ
मिली जानकारी के मुताबिक, रात में बच्चों को जो खाना परोसा गया था उसमें छिपकली गिरी हुई थी। इसके बाद भी स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोस दिया था। जिसे खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत ख़राब होने लगी। वहीं इस पूरे मामले पर बीजापुर CMHO डॉ. बी.आर.पुजारी ने कहा कि, हमें देर रात सूचना मिली की भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा। जिसके बाद हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को अस्पताल लाया गया।

CGBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षा की समय सारणी: 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से

आश्रम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले को लेकर मंडल संयोजक भूपति नक्का ने बताया कि,मेनू के अनुसार अण्डा, चिकन देने का था। लेकिन खाने में खीर और पनीर परोसा दिया गया। मुझे एक महीना हुआ है पद ज्वाइन किए हुए मैं आश्रमों में विजिट कर रहा हूं। फूड पॉइजनिंग बीमारी की बात सामने आ रही है। इस मामले में आश्रम प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
मधुमक्खियों ने 15 मिनट तक लोगों को काटा, 6 घायलों में 2 की हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button