बगीचा
महाकुल यादव समाज सेवा समिति के संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 09 अक्टूबर 2025, गुरुवार को ग्राम गुरम्हाकोना स्थित सामुदायिक भवन में समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के ज्येष्ठ समाजसेवी आदरणीय परमेश्वर यादव गवटिया (गुरम्हाकोना) एवं उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम यादव (ग्राम अध्यक्ष सुतरी) ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महाकुल समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर राम यादव, मंडल अध्यक्ष देवराज यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर.एस. यादव, जिला महामंत्री दिलीप यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमंत यादव, ब्लॉक महामंत्री रविशंकर यादव (आर.आर. यादव), ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य यदुमणी यादव, मंडल उपाध्यक्ष पितांबर यादव, धर्मेंद्र यादव, त्रिलोचन यादव, तुड़ेश्वर यादव, मंडल महामंत्री ईश्वर यादव, मंडल सह-कोषाध्यक्ष त्रिलोचन यादव, मंडल सचिव विपिन कुमार यादव, मीडिया प्रभारी रोहित यादव, ग्राम सचिव कमलेश यादव (सुतरी) सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, माताएं, बहनें और युवा साथी उपस्थित रहे।

चयन/मनोनयन प्रक्रिया से गठित नई ग्राम कार्यकारिणी इस प्रकार रही –

  • ग्राम अध्यक्ष – श्री नारायण यादव गवटिया
  • सचिव – श्री खगेश्वर यादव
  • उपाध्यक्ष – श्री भीमसेन यादव
  • महामंत्री – श्री मधुसूदन यादव
  • कोषाध्यक्ष – श्री जयंत यादव
  • मीडिया प्रभारी – श्री हेमंत कुमार यादव
  • कार्यालय प्रभारी – श्री देवराज यादव एवं श्री परमानंद यादव

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री परमेश्वर यादव ने नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और समाज के उत्थान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी देवउठनी पर्व तक प्रदेश के सभी ग्राम अध्यक्षों को सामाजिक नियमावली की प्रति मंडल अध्यक्षों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि—

“नशा-पान और अंतर्जातीय विवाह जैसी प्रवृत्तियाँ समाज के लिए घातक हैं। युवा पीढ़ी को इनसे दूर रहकर सामाजिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी।”

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर.एस. यादव ने भी प्रेरणादायक उदाहरण देते हुए कहा कि—

“जिस प्रकार अलग-अलग प्रजाति के पक्षी अपने भोजन को पहचानते हैं, उसी तरह हमें भी अपने आहार, विचार और व्यवहार को नहीं भूलना चाहिए। समाज की पहचान उसकी संस्कृति और अनुशासन में है।”

कार्यक्रम का समापन समाज एकता और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

रिपोर्ट — CG NOW बगीचा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version