रायपुर:
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। विभाग ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 7 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
जारी किए गए नवीनतम आदेश के तहत थाना प्रभारियों (Inspector / TI) और उपनिरीक्षकों (Sub-Inspector / SI) को नई पदस्थापना दी गई है।


