जशपुरनगर 6 जुलाई 2026 | जशपुर जिले में भू-अभिलेखों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर रोहित व्यास ने वर्ष 2026-27 के लिए नक्शा नवीनीकरण अभियान का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक जिले के सभी तहसीलों में पुराने और जर्जर हो चुके नक्शों का नवीनीकरण किया जाएगा।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार जिले के 27 राजस्व निरीक्षक मंडलों में यह विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान कुल 766 राजस्व गांवों की 2456 नक्शा शीटों का गहन परीक्षण किया जाएगा। इनमें से जो 214 गांव के नक्शे जर्जर स्थिति में पाए गए हैं, उनकी 710 नक्शा शीटों का प्राथमिकता के आधार पर नवीनीकरण किया जाएगा।
पूरे अभियान को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए चरणबद्ध रोस्टर तैयार किया गया है। अभियान की शुरुआत 15 जुलाई से मनोरा और आस्ता मंडलों से होगी। इसके बाद अगले चरणों में जशपुर, लोदाम, आरा, कुनकुरी, नारायणपुर, गोरिया, दुलदुला और सिमड़ा सहित अन्य मंडलों में कार्य किया जाएगा। अंतिम चरण में 23 से 30 सितंबर तक बागबहार और कोतबा मंडलों में काम पूरा किया जाएगा।
कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया है कि सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की निगरानी में यह कार्य पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। नक्शा नवीनीकरण के इस अभियान से न केवल भूमि अभिलेख सटीक और पारदर्शी बनेंगे, बल्कि भविष्य में नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन भी पहले से अधिक त्वरित और सुगम हो सकेगा। सभी पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमानुसार आवश्यक संशोधन दर्ज कर रिकॉर्ड का सही संधारण सुनिश्चित करें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version