रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दो नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है. नक्सल दंपति की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि ये दोनों राजधानी रायपुर में बार-बार ठिकानें बदलकर मजदूर बनकर किराए के मकान में रह रहे थे. इनके पास से सोने के बिस्किट और कैश भी बरामद हुए हैं.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों का सार्वजनिक परेड, समाज में भारी आक्रोश

13 लाख रुपये के हैं इनामी 

दोनों गिरफ्तार नक्सली दंपति जग्गू कुरसाल और कमल कोरसम पर 13 लाख रुपए का इनाम  घोषित है. मजदूर बनकर 3 महीने से रायपुर में रह रहे थे. स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी SIA ने 23 सितंबर को  गिरफ्तार किया था.26 सितंबर को मामले में खुलासा किया गया है. पुलिस ने बताया कि जग्गू कुलसुम उर्फ रवि उर्फ रमेश उम्र 28 साल मूल रूप से गंग लर बीजापुर का रहने वाला है. जग्गू ने कुछ साल पहले 27 साल की कमला कुलसुम से शादी की थी.पुलिस का दावा है कि दोनों सक्रिय नक्सली हैं और लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे.

एग्रीटेक पोर्टल के नाम पर सताए जा रहे हैं किसान -कांग्रेस, सरकार की लापरवाही और सिस्टम की तकनीकी खामियों से किसान चिंतित

राजधानी में इससे पहले भी गिरफ्तार हुए हैं नक्सली 

रायपुर में इससे पहले साल 2005 में टांगणिया इलाके से सेंट्रल पुलिस ब्यूरो के सदस्य नारायण सान्याल को गिरफ्तार किया गया था.22 जनवरी 2008 को दंगाणिया के एक महिला छात्रावास से के एस शांति प्रिया उर्फ मालती और मीना चौधरी उर्फ गीता चौधरी सहित कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था .के एस शांति प्रिया हाल ही में अबूझमाड़ में मारे गए केंद्रीय कमेटी मेंबर कट्टा रामचंद्र रेड्डी की पत्नी थी, कुछ साल पहले ही उन्हें रिहा किया गया.

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version