Raipur Airport से नई उड़ानों की शुरुआत: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई यात्रियों के लिए राहत और निराशा दोनों खबरें हैं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से अब दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें शुरू हो रही हैं, लेकिन प्रयागराज रूट की फ्लाइट को इंडिगो ने अपने नए शेड्यूल से हटा दिया है। 28 जून 2019 को शुरू हुई यह फ्लाइट कई बार बंद और शुरू हुई, लेकिन अब कंपनी ने इसे पूरी तरह से शेड्यूल से हटा दिया है। शनिवार को रायपुर से प्रयागराज के लिए आखिरी उड़ान संचालित की गई।
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
दिल्ली-रायपुर सेक्टर में बढ़ेगी सुविधा, रोजाना होंगी 8 फ्लाइटें
26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में यात्रियों के लिए अब रोजाना 8 फ्लाइटों का विकल्प रहेगा। एयर इंडिया ने अपनी नई फ्लाइट AI 2635/2636 की घोषणा की है, जो दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट 2:35 बजे रायपुर से उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इंडिगो की नई फ्लाइट 6E2120 सुबह 10:15 बजे दिल्ली से रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में 6E6640 फ्लाइट 12:45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे इंडिगो की कुल पांच उड़ानें इस सेक्टर में हो जाएंगी।
Raipur Airport: रायपुर एयरपोर्ट से नई उड़ानें.. दिल्ली, मुंबई और भोपाल होंगे अब सीधे कनेक्टेड
प्रयागराज रूट पर झटका, इंडिगो ने उड़ान बंद की
इंडिगो की रायपुर-प्रयागराज फ्लाइट को नए शेड्यूल से हटा दिया गया है। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:05 बजे रायपुर से उड़ान भरती थी और 10:25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी। 72 सीटर एटीआर विमान में औसतन 80 प्रतिशत बुकिंग के साथ यह सेवा चल रही थी। यात्रियों ने इस फैसले पर निराशा जताई है, क्योंकि रायपुर और प्रयागराज को जोड़ने वाली यह एकमात्र सीधी उड़ान थी।
26 अक्टूबर से शुरू हो रही नई उड़ानों के साथ ही रायपुर एयरपोर्ट से कुल 25 फ्लाइटें रोजाना संचालित होंगी। अभी तक यहां से 24 उड़ानें चल रही थीं। नए उड़ान शेड्यूल के साथ कुछ उड़ानों के समय में भी बदलाव देखने को मिलेगा। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

