नई दिल्ली: दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालयों के लिए ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब बकरीद का अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि 27 मई, 2026 के स्थान पर 28 मई, 2026 को रहेगा।
यह निर्णय त्योहार के वास्तविक चांद के दीदार और उससे जुड़ी धार्मिक तिथियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में स्थित सभी केंद्रीय सरकारी दफ्तर और प्रशासनिक कार्यालय अब 27 मई को सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे, जबकि 28 मई (गुरुवार) को आधिकारिक रूप से बंद रहेंगे।


