रायपुर, 14 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। सभी जिलों में कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले समारोहों में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकृत यूट्यूब चैनल और डीडी न्यूज के माध्यम से होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश-पत्र का वाचन किया जाएगा और “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी” तथा “धरती आबा” पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के मंत्री और सांसद सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

01 से 15 नवम्बर तक प्रदेश में “जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस दौरान जनजातीय संस्कृति, इतिहास और योगदान पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनजातीय गौरव दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तर पर जनजातीय कला, संस्कृति, व्यंजन, हस्तशिल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित होगी। साथ ही विशेष शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम जनधन खाता, जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल जांच और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में प्रभात फेरी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, वृक्षारोपण तथा जनजातीय नायक-नायिकाओं पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा।

राज्य शासन के अनुसार जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समुदाय की शौर्यगाथा, संस्कृति और योगदान को सम्मानित करने का पर्व है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version