जशपुर :
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 06 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
पूरे देश में नजीर बना छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का तथ्य
उन्होंने कहा कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ ही वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को संविधान के रूप में एक मजबूत नींव दी, जिस पर विविधताओं से भरा हमारा देश आज एकजुट होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ जिला जेल से गिरे हुए गंभीर अपराध में बंद विचाराधीन कैदी दीवार कूदकर भाग गए, पुलिस ने जांच में जुटी
संसदीय सचिव ने कहा है भारतीय संविधान की विशेषता के कारण ही एक संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। बाबा साहब का देश के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
कुनकुरी नॉकआउट फुटबॉल फाइनल मैच आम दर्शकों का हुजूम, नॉकआउट फुटबाल के रोमांचक प्रदर्शन के बाद पेनल्टी शॉट में कुचिंतडा ओडिशा 2-1 से फाइनल में जीत हासिल कर रही है, प्रदेश सरकार के खेल की प्रति सकारात्मक सोंच को हम सब आगे बढ़ रहे हैं कुनकुरी का यह खेल मैदान भविष्य में सुन्दर दिखना:-उमेश पटेल मंत्री