नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का महापर्व पूरे गर्व, सम्मान और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारा देते हुए कहा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए, हम सभी लोग 15 अगस्त आन-बान-शान के साथ मनाएं और अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराएं।”
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल ‘रजिस्ट्री’ से वैध नहीं होता मुस्लिम कानून में ‘हिबा’, कब्जे का हस्तांतरण भी अनिवार्य
लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’
भारत इस वर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से करेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का आधिकारिक गायन किया जाएगा। इस बार समारोह की मुख्य थीम ‘2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति का योगदान’ और ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है।
विदेशी यात्रियों के लिए बड़ी राहत: भारत सरकार ने 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट्स किए अधिसूचित, अब 88 रास्तों से ई-वीजा धारकों को मिलेगा प्रवेश
Mi-17 हेलीकॉप्टर बरसाएगा फूल, युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस
रक्षा सचिव आर. के. सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया:प्रधानमंत्री के लाल किले आगमन पर सबसे पहले ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पूर्ण होने का विशेष बैनर लेकर लाल किले के ऊपर से उड़ान भरेगा और उपस्थित जनसमूह पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाएगा।रक्षा सचिव के अनुसार, 2047 के विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की भागीदारी और उनकी ऊर्जा को रेखांकित करने के लिए देशभर के युवाओं को इस समारोह से विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है।

