रायगढ़ | 9 मार्च 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूंजीपथरा पुलिस ने कबाड़ के अवैध कारोबार और परिवहन पर कड़ी चोट करते हुए एक ही दिन में 8 बड़ी कार्रवाइयां की हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 134 टन स्क्रैप, 2 टन मैग्नीज मेटल और भारी मात्रा में पाईलेट गोली लोहा जब्त किया है। जब्त किए गए कबाड़ और परिवहन में प्रयुक्त 6 ट्रक व 1 माजदा वाहन की कुल कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है।

​एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिससे सूचना मिली कि भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप को स्थानीय प्लांटों में खपाने की योजना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तमनार चौक, पूंजीपथरा चौक और महुआ चौक तुमीडीह जैसे प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा। वाहन चालक स्क्रैप परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में सभी वाहनों को जब्त कर लिया।

​एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास दबिश दी, जहाँ आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी के पास से भारी मात्रा में मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की बोरियां बरामद हुईं। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रक ड्राइवरों से अवैध रूप से यह सामान खरीदकर डंप करता था। पुलिस ने इन सभी मामलों में शामिल ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के 8 आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS और 303(2) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

​इस बड़ी सफलता पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय एक्का और पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version