सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति के लिए नए पंजीयन और नवीनीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन, नवीनीकरण और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।
छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए पिछले सत्र की तरह ही विद्यार्थियों के पास सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में ई-केवाईसी (e-KYC) और आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य किया गया है।
प्रक्रिया के तहत जिन विद्यार्थियों की कक्षा बदली है, उनके नवीनीकरण से संबंधित मामलों को सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के लॉगिन पर भेजा जाएगा। इसके बाद सत्यापन का काम पूरा कर छात्रवृत्ति की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को समय पर राशि मिल सके।



