रांची | CG NOW
राजधानी रांची में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। महज खाने के पार्सल की ग़लती पर युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मार दी। घटना कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट की है, जहां संचालक विजय बैठा को अभिषेक नामक युवक ने गोली मार दी। विजय की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

वेज बिरयानी की जगह मिला नॉन-वेज — बढ़ गया विवाद

जानकारी के मुताबिक, भिट्ठा बस्ती निवासी अभिषेक ने चौपाटी रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी पैक करवाई थी। घर जाकर जब उसने डिब्बा खोला, तो उसमें नॉन-वेज बिरयानी थी। इसी बात पर उसने रेस्टोरेंट संचालक विजय बैठा को कॉल कर झगड़ा किया।
रात में अभिषेक गुस्से में रेस्टोरेंट पहुंचा और वहां फिर से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि उसने पिस्टल निकालकर विजय को गोली मार दी। गोली लगते ही विजय लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद स्टाफ और ग्राहक घबरा गए।

घटना के बाद अफरा-तफरी, आरोपी फरार
वारदात के बाद आरोपी अभिषेक मौके से भाग गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमर पांडेय, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

रेस्टोरेंट स्टाफ सदमे में, इलाके में सन्नाटा

घटना के बाद चौपाटी रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय बैठा मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। मामूली पार्सल ग़लती पर हुई यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

पुलिस ने कहा — जल्द होगा आरोपी की गिरफ्तारी

डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version