अन्वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 16 प्रदर्शन स्थलों पर हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा विज्ञान

जशपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जागृत करने और इसके अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित अन्वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत साइंस ऑन व्हील्स कार्यक्रम का जिले में सफलतापूर्वक समापन एकलव्य फरसाबहार से हुआ।

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी मॉडलों से सुसज्जित मोबाइल वैन के माध्यम से जिले के 16 प्रदर्शन स्थलों पर 54 विद्यालयों के 1600 विद्यार्थियों तक विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को पहुंचाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को करीब से समझने का अवसर मिला।

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में सेजेस, एकलव्य विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। साइंस ऑन व्हील्स कार्यक्रम इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया गया। ट्रेनर्स सुभाष देवांगन, राजेश कुमार एवं दुर्गेश साहू ने विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रयोगों की जानकारी दी।

साइंस ऑन व्हील्स के तहत विद्यार्थियों को स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, सस्टेनेबिलिटी और वॉटर फिल्ट्रेशन जैसे विषयों पर आधारित वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग एवं गतिविधियां प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वयं गतिविधियों में भाग लेकर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए और प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझा। इस पहल से विज्ञान की पढ़ाई को किताबों तक सीमित रखने के बजाय उसे प्रयोग और अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के माध्यम से मोबाइल वैन के रूप में विज्ञान की प्रयोगशाला सीधे विद्यार्थियों के द्वार तक पहुंची। इससे विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, जिज्ञासा के साथ प्रश्न करने तथा विज्ञान एवं तकनीक को प्रयोगों के माध्यम से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का समन्वय यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय एवं सभी बीईओ और एबीईओ के द्वारा किया गया। जिले के विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version