महासमुंद, 11 सितंबर — जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत अंग्रेजी और हिंदी विषय के कुल 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती प्रक्रिया नयापारा (महासमुंद), बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली, पटेवा, तुमगांव, कोमाखान, सांकरा, पिरदा, भूकेल और भंवरपुर के विद्यालयों में की जाएगी।
शनिवार को बदले स्कूलों के समय – राज्य सरकार ने जारी की नई समय सारणी
महत्वपूर्ण जानकारी:
- भर्ती संविदा आधार पर होगी
- विषय: अंग्रेजी एवं हिंदी
- कुल पद: 45
- संबंधित विद्यालय: जिले के 12 स्कूलों में
- शैक्षणिक सत्र: 2025–26
विस्तृत विवरण कहां देखें?
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित अर्हताएं, पदों का विवरण, तथा नियम एवं शर्तें महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी 20 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 500 से अधिक पदों पर भर्ती, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

