गुमला-राँची मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: हाईवा ने पिकअप को रौंदा, 4 व्यवसायियों की मौत, 2 गंभीर

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिला मुख्यालय में अपराधियों ने बेखौफ होकर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों को निशाना बनाया। इस हमले में अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जशपुर के जंगलों में ‘शेर’ की सुगबुगाहट: दहशत और अफवाहों के बीच वन विभाग ने दी सफाई

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अपराधियों ने अचानक अजीत कुमार गुप्ता और नवीन प्रसाद पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने के बाद दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुँचाया।

घायलों की जानकारी निम्नानुसार है- अजीत कुमार गुप्ता: चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।वही नवीन प्रसाद: की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), राँची रेफर कर दिया है।

सूरज की चाल बदली पर थमी नहीं ठंड: छत्तीसगढ़ में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, “15 जनवरी को भी ‘बाघ’ की तरह झपट्टा मार रहा शीतलहर।”

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version