सेवा सहकारी समिति गम्हरिया अजय कुमार भगत व आरा के जगदेव राम नागदेव ने ग्रहण किया पदभार
जशपुरनगर :- जशपुर के गम्हरिया का मंडी प्रांगण में सोमवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के नव निर्वाचित गम्हरिया के अध्यक्ष अजय कुमार भगत व आरा के जगदेव राम नायक को भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजीव ओझा, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, पूर्व जनपत उपाध्यक्ष मंगलनाथ सिंह ने पदभार ग्रहण करवाया गया।
महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर
पदभार ग्रहण के बाद नव निर्वाचित सेवा सहकारी समिति गम्हरिया अध्यक्ष अजय कुमार भगत ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी इतना बड़ा सम्मान दिया और जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा है उसके लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजीव ओझा, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सुरेश राम और पूर्व जनपत उपाध्यक्ष मंगलनाथ सिंह का आभार प्रकट करता हूं और मुझको जो जिम्मेदारी मिली है उसमे मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा एवं क्षेत्र के किसानो की समस्या के निदान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा।
बीएड डिग्रीधारी छत्तीसगढ़ के 5हजार टीचर्स को निकालने की तैयारी शुरू,जल्द जारी होने वाला है आदेश
भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजीव ओझा ने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी रही है जिसमे एक छोटा सा कार्यकर्ता भी छत्तीसगढ़ का सीएम बन सकता है उसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे विष्णु देव साय है जिनको भाजपा पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का मेहनत और लगन उसको आगे बढ़ाता है।
महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में पंडाल लगाएगी राज्य सरकार
और आगे कहा कि गम्हरिया सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अजय कुमार भगत और आरा के जगदेव राम नागदेव पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। आज के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजीव ओझा, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, पूर्व जनपत उपाध्यक्ष मंगलनाथ सिंह, सहकारी समिति के प्रबंधक राजेश कुमार साहू, सोहन भगत और लछमण जसवाल के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सेक्स रैकेट पर कार्रवाई, 5 महिलाएं अरेस्ट
छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड ने पति-पत्नी को मार-डाला