नई दिल्ली।

दूरदराज गांव हो या शहर की गलियां — इंटरनेट अब हर किसी की जरूरत बन गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सा इंटरनेट प्लान आपकी जेब और जरूरत दोनों के अनुकूल है? एलन मस्क की Starlink और अंबानी का Jio Fiber — दोनों में टक्कर है, लेकिन उपयोग और बजट के हिसाब से बड़ा फर्क है।

Starlink एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सेवा है, जो उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचाती है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। इसकी डिवाइस करीब 33 हजार रुपये की है और हर महीने का खर्च लगभग 3 हजार रुपये। ये सेवा उन लोगों के लिए है जो जंगल, पहाड़ या बेहद दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं और लगातार इंटरनेट की जरूरत रखते हैं।

वहीं Jio Fiber शहरों और कस्बों में रहने वालों के लिए सस्ता और स्थिर विकल्प है। इसकी शुरुआत महज 399 रुपये में होती है और इसमें OTT, कॉलिंग जैसे फायदे भी मिलते हैं।

सीधी बात ये है:
अगर आप शहर में रहते हैं और सस्ते में तेज इंटरनेट चाहते हैं तो Jio Fiber बेहतर है।अगर आप नेटवर्क से दूर हैं और किसी भी हाल में इंटरनेट चाहिए तो Starlink की ओर रुख करें — भले ही वह थोड़ा महंगा हो।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version