पिठारू कांदा: छत्तीसगढ़ के जंगलों का ‘प्राकृतिक उपहार’ और आदिवासियों का पारंपरिक स्वाद

​कुनकुरी। खेल के मैदान से लेकर क्लासरूम तक, प्रतिभा किसी उम्र या संघर्ष की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है प्राथमिक शाला डीपाटोली के शिक्षक महेश तिर्की ने। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (13 से 15 फरवरी) में उन्होंने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए हैं।

अब शिक्षा की कमान संभालेंगे ‘Frontier AI’ मॉडल!  जानिए क्या बदलेगा क्लासरूम में…?

​विगत 5 वर्षों के कड़े अभ्यास और अटूट संकल्प के बाद, महेश तिर्की ने 40+ आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित सफलताएँ अर्जित कीं:

  • ​रजत पदक (Silver): 200 मीटर दौड़
  • ​रजत पदक (Silver): 800 मीटर दौड़
  • ​रजत पदक (Silver): 100×4 मीटर रिले दौड़
  • ​रजत पदक (Silver): 400×4 मीटर रिले दौड़
  • ​कांस्य पदक (Bronze): 400 मीटर दौड़

​जीत की गूँज के साथ जब शिक्षक महेश तिर्की विद्यालय पहुँचे, तो नन्हे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों ने अपने पसंदीदा शिक्षक का स्वागत पारंपरिक अंदाज में स्वागत गीत, आरती और तिलक लगाकर किया।

“अब मोटरसाइकिल पर आएगी साइंस लैब! “किताबों से बाहर निकलकर प्रयोग करेंगे बच्चे ,बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अनूठी कोशिश।”

​प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा, “महेश जी की यह उपलब्धि पूरे जशपुर जिले और छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय है। वे न केवल खुद दौड़ रहे हैं, बल्कि स्कूल के अंतिम कालखंड में बच्चों को कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स की बारीकियां सिखाकर उनका भविष्य भी संवार रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ​”पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेल को करियर बनाकर भी आप राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।”

“RTE एडमिशन 2026-27: पहले चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन”

​बता दें कि महेश तिर्की इससे पहले भी 4 बार सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी यह जीत उन सभी के लिए प्रेरणा है जो उम्र को महज एक संख्या मानते हैं। आज उनके मार्गदर्शन में डीपाटोली स्कूल के बच्चे गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे खेलों की तकनीक सीख रहे हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version