VSK ऐप की आड़ में शिक्षकों का वेतन रोकना तुगलकी फरमान, बर्दाश्त नहीं करेगा सर्व शिक्षक संघ: प्रदीप पाण्डेय
**जशपुर:**
रिश्तों का वो पवित्र बंधन, जिसमें दो लोग जिंदगी भर एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करते हैं, शराब की तल्खी और एक पल के बेकाबू गुस्से की भेंट चढ़ गया। जशपुर के ग्राम घुटरी में हुई एक दर्दनाक घटना ने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया है। शराब न मिलने की खीझ और सब्जी बनाने जैसी छोटी सी बात पर हुए विवाद में एक पति ने अपनी ही हमसफर को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
Batwara 1947 Trailer: सनी देओल की दमदार वापसी, जानिए ‘बंटवारा 1947’ फिल्म से जुड़ी खास बातें
सब्जी न बनाने की मामूली जिद बनी मौत का सबब
बात बीते 26 जुलाई की है, जब घर की चौखट के भीतर विवाद की चिंगारी उठी। 48 वर्षीय आरोपी जगेश्वर राम शराब की तलब में तिलमिला रहा था। शराब न मिलने से उपजी चिड़चिड़ाहट के बीच उसने अपनी पत्नी दुबेश्वरी बाई (46 वर्ष) से सब्जी बनाने को कहा। थकी-हारी पत्नी ने जब सब्जी बनाने से इंकार कर दिया, तो गुस्से की आग में अंधे हुए जगेश्वर के सिर पर हैवानियत सवार हो गई। उसने आव देखा न ताव और अपनी ही पत्नी पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। देखते ही देखते, जिस पत्नी के साथ उसने जिंदगी बिताई थी, उसने तड़प-तड़पकर घर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया।
घर में पसरा सन्नाटा और जांच में खुली हैवानियत की परतें
घटना की सूचना जब ग्रामीणों के जरिए जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस तक पहुंची, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर दुबेश्वरी का बेजान शरीर पड़ा हुआ था। गले पर चोट के गहरे निशान थे और सिर से बहता खून उस वहशियाना हमले की दास्तान खुद बयां कर रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही जब अंदरूनी और बाहरी गहरी चोटों के कारण हत्या की पुष्टि हुई, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जगेश्वर राम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जब उसने अपना जुर्म कबूला, तो एक पल के गुस्से में खत्म हुई एक बेकसूर जिंदगी का दर्दनाक सच सामने आ गया।
सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
जशपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जगेश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह** के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख और उनकी टीम (सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, स्नेहलता सिंह, पीएसआई लक्ष्मी मरकाम, जितेंद्र साहू, महिला आरक्षक नीलम टोप्पो, उपेंद्र सिंह, थानेश्वर देशमुख व रवि डनसेना) ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को अंजाम तक पहुंचाया।
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: 5वीं-8वीं की 2380 मार्कशीट में गड़बड़ी, 7 BEO को थमाया कारण बताओ नोटिस
लेकिन कानून की सलाखें भले ही आरोपी को सजा दे दें, उस जिंदगी को वापस नहीं ला सकतीं जो शराब के जहर और अपनों के ही गुस्से की बलि चढ़ गई।

