रायपुर
छत्तीसगढ़ से हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले प्रतीक्षा सूची (Waiting List) के 82 आवेदकों का चयन हो गया है। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने जानकारी दी कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से मिले निर्देशों के अनुसार प्रतीक्षा सूची में क्रमांक 1 से 82 तक के आवेदकों को हज यात्रा के लिए चयनित किया गया है।
चयनित हज यात्रियों को पहली किस्त के रूप में प्रति हाजी ₹1,52,300 की राशि जमा करनी होगी। यह राशि 30 अगस्त तक जमा करना अनिवार्य है, ताकि यात्रा से जुड़ी आगामी औपचारिकताओं को समय पर पूरा किया जा सके।राज्य हज कमेटी ने सभी चयनित आवेदकों से तय समय-सीमा के भीतर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।


