नवा रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के शासकीय हाईस्कूलों और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को आहरण संवितरण (Drawing and Disbursing) अधिकार दिए जाने के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाना प्रस्तावित है।
जिन शासकीय हाईस्कूलों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को अभी तक आहरण संवितरण अधिकार प्राप्त नहीं हैं, उन विद्यालयों को ‘ई’ एवं ‘टी’ संवर्ग की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।विद्यालयों को पत्र के साथ संलग्न प्रपत्र-1, 2, 3 एवं 4 के अनुसार ‘ई’ एवं ‘टी’ संवर्ग की जानकारी अलग-अलग, एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।



